मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर की अद्भुत प्रतीक: जोबा माझी Chhau is a wonderful symbol of our cultural heritage: Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर की अद्भुत प्रतीक: जोबा माझी Chhau is a wonderful symbol of our cultural heritage: Joba Majhi

●गोपीनाथपुर में दो दिवसीय छऊ नृत्य का हुआ समापन, सांसद जोबा माझी ने कला को सराहा
चक्रधरपुर : वैशाखी मेला के अवसर पर प्रखंड के गोपीनाथपुर गांव में आयोजित दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस दौरान गांव के ऊपर टोला एवं नीचे टोला की छऊ मंडली ने मानभूम एवं खरसावां शैली में नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथि एवं दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य मंडली ने तिरंगे के साथ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों में देशभक्ति का जोश भरा। इस मौके पर दर्शकों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर की अद्भुत प्रतीक हैं। छऊ को विकसित एवं संरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। सांसद ने कहा वैशाखी मेला के आयोजन से हम गांवों में सुख, समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा पूर्वजों के समय से वैशाखी मेला एवं छऊ नृत्य का आयोजन होता आ रहा है। सांसद ने कलाकारों के कला की खूब सराहा। कार्यक्रम को झामुमो नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य रामलाल मुंडा एवं स्थानीय मुखिया सेलाय मुंडा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व गोपीनाथपुर गांव पहुंचने पर मुखिया समेत ग्रामीणों ने सांसद का स्वागत किया। इस अवसर पर बनबिहारी लोहार, निरंजन महतो, भीमसेन महतो, जीतमोहन महतो, प्रदीप महतो, संजय मिश्रा, अमरनाथ बेहरा, नरसिंह मुंडा, साहू मुंडा, राहुल माझी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन