मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेडीयू का ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा, संगठन विस्तार पर जोर JDU visits rural areas, emphasis on expanding the organization

लेखक: प्रकाशित:
जेडीयू का ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा, संगठन विस्तार पर जोर JDU visits rural areas, emphasis on expanding the organization
पटमदा : जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारियों द्वारा बोड़ाम,पटमदा एवं कटिन में संगठन विस्तार हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान कटिंन चौक पहुंचने पर जिलाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों  का भव्य स्वागत सागर महतो एवं राजन कुंभकार के नेतृत्व में किया गया। इसके पश्चात कमलपुर मंडल के एनडीए नेता सुरेश केडिया का कुशलक्षेम पूछने उनके आवास पर पहुंचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।बोड़ाम पहुंचकर पुराने नेता वनमाली बनर्जी एवं लक्ष्मण सिंह सरदार से उनके आवास पर मुलाकात की। बेल्टांड़ पहुंचकर कई दिनों से बीमार चल रहे जनसंघकालीन नेता बबलू दत्ता के आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम पूछा। दौरे के क्रम में यहां की जनसमस्या, प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार एवं किसानों की समस्या पर गंभीर चर्चा हुई। संगठन विस्तार के बाद प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन की योजना बनाने एवं जनता के हितों के लिए लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों एनडीए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन