मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरडी रबड़ कंपनी के हड़ताली मजदूरों के समर्थन में आए विधायक दशरथ गागराई, दिया आश्वासन MLA Dashrath Gagrai came in support of the striking workers of RD Rubber Company and gave assurance

लेखक: प्रकाशित:
आरडी रबड़ कंपनी के हड़ताली मजदूरों के समर्थन में आए विधायक दशरथ गागराई, दिया आश्वासन MLA Dashrath Gagrai came in support of the striking workers of RD Rubber Company and gave assurance
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में मजदूरों के शोषण और कंपनी प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ कोल्हान मजदूर यूनियन द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन अब तेज हो गया है। बुधवार को मजदूरों की पीड़ा सुनने और उन्हें समर्थन देने के लिए खरसावां के विधायक दशरथ गागराई स्वयं मौके पर पहुंचे और आंदोलित मजदूरों से वार्ता की। इस दौरान यूनियन के संयोजक सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में कंपनी परिसर में बैठक आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर और उनके परिजन शामिल हुए। इस दौरान मजदूरों ने विधायक दशरथ गागराई को बताया कि विगत 23 मई को कंपनी में काम के दौरान बाजला टुडू नामक का हाथ कट गया था। किंतु, प्रबंधन द्वारा उस मजदूर के परिजन को किसी प्रकार की सहायता नहीं दी जा रही है। इस घटना से डरे-सहमे अन्य मजदूरों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर काम बंद कर दिया है। लेकिन इसके जवाब में प्रबंधन ने 'नो वर्क, नो पे' की नीति लागू कर दी जिससे मजदूर और भड़क उठे हैं। इस मौके पर मजदूरों ने बताया कि उन्हें कई वर्षों से बकाया वेतन और फाइनल सेटलमेंट नहीं मिला है। फाइनल सेटलमेंट में उन्हें जो चेक दिए गए, वे भी बार-बार बाउंस हो रहे हैं। इसके अलावा प्रबंधन द्वारा ना तो पीएफ की राशि जमा किया जा रहा है और ना ही ईएसआई की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस बावत जब भी मजदूरों द्वारा पूछा जाता है तो उन्हें धमकाया और डराया जाता है।मजदूरों की शिकायत सुनने के बाद विधायक दशरथ गागराई ने पूरे मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन देते हुए कहा कि एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर कंपनी प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता केपी सोरेन, कोल्हान मजदूर यूनियन के अजय शर्मा, बसंत कुमार, जगदीश नारायण चौबे, सावन मिश्रा समेत काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन