मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आईडीटीआर में एचपीवी जागरूकता सह वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन HPV awareness cum vaccination camp organized at IDTR

लेखक: प्रकाशित:
आईडीटीआर में एचपीवी जागरूकता सह वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन HPV awareness cum vaccination camp organized at IDTR
साफ-सफाई तथा वैक्सीन ही एचपीवी से बचाव का एकमात्र उपाय- डॉ0 सुजाता मित्रा
गम्हरिया : आईडीटीआर जमशेदपुर में मेहराबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल एवं लेडीज कमेटी एमटीएमएच के संयुक्त तत्वावधान में एचपीवी जागरूकता सह वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस धीवर में 20 छात्राओं को सर्वाईकल कैंसर रोधी वैक्सीन लगाया गया। इस मौके पर उपस्थित एमटीएमएच के चेयरमैन के सलाहकार डॉ0 सुजाता मित्रा ने बताया कि अस्पताल के 50वें वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में एचपीवी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को आईडीटीआर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली दूसरी सबसे काॅमन बीमारी है। इंफेक्शन इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। साफ-सफाई तथा वैक्सीन ही इस बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि 9 से 14 वर्ष की बच्च्यिों को एचपीवी का दो डोज तथा 15 से 26 वर्ष की युवतियों को तीन डोज लेना पड़ता है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब वेस्ट के सहयोग से डिस्काउंटेड रेट पर वैक्सीन उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित आईडीटीआर के जेनरल मैनेजर आनंद दयाल ने एमटीएमएच तथा लेडीज कमेटी एमटीएमएच के कार्यों की सराहना करते हुए छात्राओं से अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही बचाव का उपाय है। कार्यक्रम का संचालन को-ऑर्डिनेटर सुमित सिंह ने किया। इस मौके पर लेडीज कमेटी एमटीएमएच की अध्यक्ष शैलजा सुंदर रामम, सचिव केटी बथेना के अलावा आईडीटीआर के प्रशासक अंजन कुंडु, सुमित सिंह, अमित, प्रवीण, सुभाष महतो समेत काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन