मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शिकार पूर्व के दूसरे दिन राजदोहा सूतमताड़ी में मुखिया अनिता मुर्मू समेत 121 लोगों ने रागा पहाड़ देवी-देवताओं से मांगी मन्नतें On the second day before the hunt, 121 people including Mukhiya Anita Murmu prayed to the gods and goddesses of Raga Pahad in Rajdoha Sutmatari

लेखक: प्रकाशित:
शिकार पूर्व के दूसरे दिन राजदोहा सूतमताड़ी में मुखिया अनिता मुर्मू समेत 121 लोगों ने रागा पहाड़ देवी-देवताओं से मांगी मन्नतें On the second day before the hunt, 121 people including Mukhiya Anita Murmu prayed to the gods and goddesses of Raga Pahad in Rajdoha Sutmatari
◆दस लोगों की मन्नते हुई पूरी, दान में सौंपा बकरी व बत्तख
जादूगोड़ा : शिकार पूर्व के दूसरे दिन  राजदोहा सूतमताड़ी में मुखिया अनिता मुर्मू समेत 121 लोगों ने  लौटा में पानी भर कर रांगा पहाड़ देवी-देवताओं से मन्नतें मांगी। इससे पूर्व सूतमताड़ी में नृत्य व संगीत के माध्यम से पहले पहाड़ी देवता रागा पहाड़ को आमंत्रित किया गया। उसके बाद मुखिया अनिता मुर्मू  समेत अन्य लोगों ने रागा पहाड़ देवता से मन्नते मांगी वहीं, जिनकी मन्नते पूरी हुई वैसे 10 परिवारों ने भगवान के समक्ष बकरी व बत्तख दान में दिया। विदित है कि यह सिर्फ  मेला ही नहीं, आदिवासियों की परम्परा, आस्था व रागा पहाड़ देवी- देवताओं के प्रति उनकी मान्यता भी  इस मौके पर दिखी। इस मेले में मन्नत मांगने मुसाबनी प्रखण्ड क्षेत्र के नीमडीह की रहने वाली 16 वर्षीय विनीता मार्डी भी पहुंची थी। वह पैर से विकलांग है और चल भी नहीं सकती। उसकी मां सुनिया मार्डी ने बताया कि वह रागा पहाड़ देवता के पास उनकी विकलांग बेटी विनीता मार्डी को ठीक होने को लेकर मन्नत मांगने यहां पहुंची है। इसी प्रकार, अर्जुन हेंब्रम, राजनगर थाना क्षेत्र के  बहादुर गंज बी कुटुम्ब का रहने वाला गुपीया हेंब्रम को चार वर्षों से गले में आवाज नहीं है जिस कारण  वह बोल नहीं पाता। उसकी मां में अटूट विश्वास है। इसलिए वह इस दरबार में पहुंची है। ऐसे कुल 121 परिवारों ने ठीक होने पर चढ़ाना देने की बात कहकर रांगा पहाड़ देवता से मन्नते मांगी है। इस दौरान राजदोहा माझी बाबा माझी युवराज टुडू, सामाजिक कार्यकर्ता शिवचरण मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि भरत सरदार, राजदोहा टोला प्रधान सिमल हेंब्रम समेत काफी संख्या दूरदराज से ग्रामीण यहां पहुंचे थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन