मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नाला जाम रहने से बारिश और नाले का गन्दा पानी का सड़क पर जमाव, राहगीर परेशान Due to blockage of drain, rain and dirty drain water gets accumulated on the road, pedestrians are troubled

लेखक: प्रकाशित:
नाला जाम रहने से बारिश और नाले का गन्दा पानी का सड़क पर जमाव, राहगीर परेशान Due to blockage of drain, rain and dirty drain water gets accumulated on the road, pedestrians are troubled
गम्हरिया : मंगलवार की शाम हुई वर्षा के बाद गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के सर्विस रोड पर सिटी स्टाइल के सामने पानी जमा हो जाने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर उस स्थान पर बारिश का और नाले का गन्दा पानी जमा रहता है। इससे उस मार्ग से होकर गुजरना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे बनाए गए नाला के जाम रहने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। विदित है कि सड़क निर्माता कंपनी जेआरडीसीएल द्वारा सड़क किनारे नाला तो बना दिया गया। किन्तु, समय समय पर उसकी सफाई नहीं करवाई जाती है। इस कारण नाला कई स्थानों पर जाम है और उससे होकर पानी की निकासी नहीं हो पाती है। फलस्वरूप उस नाले का पानी सड़क पर बहता रहता है। खासकर वर्षा होने पर वहां तालाब सा दृश्य बन जाता है। स्थानीय लोगों ने जेआरडीसीएल के अधिकारियों से अविलम्ब छोटा गम्हरिया से ट्रेनिंग मोड़ तक के नाले की सफाई कराने की मांग की है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन