मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

निवर्तमान पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने डीसी से की प्रोजेक्ट बालिका उवि के जर्जर भवन तोड़कर सौंदर्यीकरण कराने की मांग Outgoing councilor Siddhnath Singh demanded from DC to demolish the dilapidated building of Project Balika H/S and beautify it

लेखक: प्रकाशित:
निवर्तमान पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने डीसी से की प्रोजेक्ट बालिका उवि के जर्जर भवन तोड़कर सौंदर्यीकरण कराने की मांग Outgoing councilor Siddhnath Singh demanded from DC to demolish the dilapidated building of Project Balika H/S and beautify it
गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड पांच के निवर्तमान पार्षद सिद्धनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से गम्हरिया स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के पुराने एवं जर्जर भवन को तोड़कर हटाने तथा नगर निगम की ओर से विद्यालय परिसर का सौंदर्याकरण कर पार्क का रूप देने की मांग की गई है। बताया गया है कि उंक्त विद्यालय के जर्जर भवन को तोड़ने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा पूर्व में कई बार प्रयास किया गया था। किंतु, अर्थाभाव के कारण यह सम्भव नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि पुराने जर्जर भवन को तोड़ने से विद्यालय परिसर भी बड़ा हो जाएगा और उंस खाली जगह में नगर निगम या जिला योजना द्वारा सौंदर्याकरण कराए जाने से वहां शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं को खेलकूद करने या अन्य गतिविधियों के आयोजन में सहूलियत होगी। बताया गया है कि उंक्त जर्जर भवन में असामाजिक तत्वों के लोगों का जमावड़ा रहता है। इससे आसपास के लोगों को भी परेशानी होती है। साथ ही, जर्जर भवन रहने से किसी दुर्घटना की सम्भावना भी बनी रहती है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन