मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मिरुडीह में बांस के खम्भे को हटाकर सीमेंट पोल लगाने की मांग Demand to replace bamboo poles with cement poles in Mirudih

लेखक: प्रकाशित:
मिरुडीह में बांस के खम्भे को हटाकर सीमेंट पोल लगाने की मांग Demand to replace bamboo poles with cement poles in Mirudih
आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह पुराना बस्ती, नीचे टोला में विद्युत लाइन के लिए लगाए गए बांस का पोल हटाकर सीमेंट पोल लगाने की मांग की गई है। इस बावत समाजसेवी बैजयंती बारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा सहायक विद्युत अभियन्ता कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि बस्ती में लगाए गए विद्युत ट्रांसफार्मर से 300 मीटर के दूरी पर छह मीटर है। वहां करीब 8 से 10 मीटर और घरों को विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता है। बताया गया है कि बस्ती में विद्युत तार ले जाने के लिए बांस का खम्भा लगाया गया है। इससे आंधी तूफान के समय खतरा बना रहता है। इस कारण वहां उंक्त बांस के खम्भे को हटाकर सीमेंट का पोल लगाया जाय ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। प्रतिनिधिमंडल में नकुल गोप, नरेश माझी, प्रकाश सोरेन, फ़क़ीर पूर्ति, टकलू सोरेन, रुपाय आदि शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन