मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बज्रपात से मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग Cattle died due to lightning strike, compensation demanded

लेखक: प्रकाशित:
बज्रपात से मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग Cattle died due to lightning strike, compensation demanded
कांड्रा : गम्हरिया प्रखंड के डुमरा पंचायत अंतर्गत गोपीनाथपुर गांव में मंगलवार को दोपहर आई आंधी-पानी के दौरान वज्रपात होने से सुरेन बास्के नामक किसान के बैल की मौत हो गई। बताया गया है कि उस समय बैल गांव के पास ही खेत चरने के बाद घर के समीप आकर खड़ा था। अचानक तेज बिजली कड़कने के बाद की कुछ दूरी पर वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में आकर बैल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि वह बैल ही सुरेन बास्के के कृषि का सहारा था। इसकी खबर मिलने पर झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के किसान के घर पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग किया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन