मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व विधायक अरविंद सिंह के प्रयास से आरडी रबड़ के मजदूरों को मिला न्याय, प्रबंधन 45 लाख रुपए बकाया भुगतान करेगी Due to the efforts of former MLA Arvind Singh, RD Rubber workers got justice, the management will pay the outstanding amount of Rs 45 lakh

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व विधायक अरविंद सिंह के प्रयास से आरडी रबड़ के मजदूरों को मिला न्याय, प्रबंधन 45 लाख रुपए बकाया भुगतान करेगी Due to the efforts of former MLA Arvind Singh, RD Rubber workers got justice, the management will pay the outstanding amount of Rs 45 lakh
सरायकेला : पूर्व विधायक अरविंद सिंह के प्रयास से औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित आरडी रबर कंपनी के मजदूरों का बकाया वेतन 45 लाख का भुगतान प्रबंधन द्वारा किया गया। मंगलवार को सरायकेला श्रम अधीक्षक कार्यालय में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में प्रबंधन ने मजदूरों को बकाया 45 लख रुपए भुगतान करने पर राजी हुई है। इससे पूर्व बैठक में श्रम अधीक्षक के अलावा पूर्व विधायक अरविंद सिंह, आरडी रबर कंपनी के एमडी, मजदूर समेत कोल्हान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद विधायक अरविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल मजदूरों को प्रबंधन ने 45 लाख रुपए बकाया भुगतान देने पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि करीब 45 मजदूरों के बीच बकाया का भुगतान किया जाना है जिसमें 15 लाख रुपए प्रबंधन जल्द भुगतान करेगा। कुल मिलाकर मजदूरों को 60 लाख का भुगतान किया जाना है। गौरतलब है की बीते एक साल से आरडी रबर कंपनी प्रबंधन और मजदूरों के बीच बकाया को लेकर तनातनी चल रही थी। जिसे पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के हस्तक्षेप से दूर कर लिया गया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन