मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्लोबल आईटी कंप्यूटर क्लासेज में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव, 30 छात्र-छात्राएं चयनित Placement drive held in Global IT Computer Classes, 30 students selected

लेखक: प्रकाशित:
ग्लोबल आईटी कंप्यूटर क्लासेज में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव, 30 छात्र-छात्राएं चयनित Placement drive held in Global IT Computer Classes, 30 students selected
गम्हरिया : ग्लोबल आईटी कंप्यूटर क्लास गम्हरिया में जॉब प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। क्षेत्र में प्रथम बार किसी प्राइवेट संस्थान में आयोजित इस प्लेसमेन्ट ड्राइव में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान करीब सात से अधिक कंपनी के प्रतिनिधियों ने इसमें सहभागिता निभाई। इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित राहुल इंटरप्राइजेज, जिओ मार्ट, ग्लोबल टेक्नोलॉजी, अमित इंटरप्राइजेज, प्रेम ट्रेडर्स, आकाश इंडस्ट्रीज आदि कंपनियों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान एक सौ से अधिक छात्र-छात्राएं साक्षात्कार में शामिल हुए जिसमें 30 छात्र-छात्राओ को ऑन द स्पॉट चयनित कर पत्र दिया गया। इस मौके पर उपस्थित संस्थान के संचालक चंचल साहू ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों के साथ साथ अभिभावको में भी हर्ष व्याप्त है। उन्होंने सभी चयनित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन मे इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान संस्थान की शिक्षिका दियोतिमा बोस, राहूल, कुमकुम,अतीत, खुशी, तापस, शुभम, रश्मि आदि भी मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन