मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में पति, पत्नी समेत दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी The bodies of a husband, wife and two daughters were found hanging from a noose in Chitragupta Nagar of Gamharia under Adityapur police station area of ​​the district, sensation spread in the area

लेखक: प्रकाशित:
जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में पति, पत्नी समेत दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी The bodies of a husband, wife and two daughters were found hanging from a noose in Chitragupta Nagar of Gamharia under Adityapur police station area of ​​the district, sensation spread in the area
गम्हरिया : जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की फंदे से लटका शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।घटनाक्रम के अनुसार एक ही परिवार के चार सदस्यों ने घर में आत्महत्या कर ली। मृतकों में पति-पत्नी समेत दो बेटियां शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया चित्रगुप्त नगर निवासी कृष्ण कुमार ने पत्नी समेत दो नाबालिग बेटियों के साथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कृष्ण कुमार टाटा स्टील गम्हरिया में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बीते गुरुवार की शाम तक पूरे परिवार को देखा गया था। उसके बाद कोई भी परिवार के अन्य सदस्यों को रात में नहीं देखा। दिनभर उनका घर बन्द पाया गया। शुक्रवार की देर रात घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के दरवाजे को अंदर से बन्द पाया। घर का दरवाजा तोड़ने पर  सभी सदस्यों को फंदे से झूलते हुए पाया। पुलिस ने फंदे से शव की उतार कर अपने कब्जे में कर लिया है। मृतकों में कृष्ण कुमार( 40)के अलावा पत्नी डोली देवी(35) बड़ी बेटी पूजा(13) छोटी बेटी मैया(7) शामिल हैं। आदित्यपुर पुलिस द्वारा घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के सभी शवो को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर गम्हरिया बीडीओ अभय द्विवेदी , सीओ कुमार अरविंद वेदिया भी मौके पर पहुंचे। इधर जांच के क्रम में पता चला है कि मृतक कृष्ण कुमार कैंसर से पीड़ित थे जिसके चलते हुए और पूरा परिवार डिप्रेशन में चल रहा था।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन