मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जिला स्तरीय फाइलेरिया दिव्यांगता नामांकन शिविर में 138 मरीजों की हुई जांच 138 patients were examined in the district level filaria disability enrollment camp

लेखक: प्रकाशित:
जिला स्तरीय फाइलेरिया दिव्यांगता नामांकन शिविर में 138 मरीजों की हुई जांच 138 patients were examined in the district level filaria disability enrollment camp

गम्हरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में जिला स्तरीय फाइलेरिया दिव्यांगता नामांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 अजीत टुड्डू द्वारा फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों की चिकित्सकीय जांच की गई। इस दौरान कुल 138 मरीजों की जांच कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाणन हेतु नामांकित किया गया। बताया गया है कि यह शिविर फाइलेरिया रोगियों को उचित सुविधा एवं प्रमाण पत्र दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। शिविर में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ0 लक्ष्मी कुमारी, मलेरिया निरीक्षक संतोष कुमार, मो0 नसुमुद्दीन, पिरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम पदाधिकारी राजन कुमार ठाकुर समेत अभी सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, साहियाएं आदि भी उपस्थित रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन