मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कई मामलों के फरार आरोपी श्रवण महतो समेत चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, कई सामान बरामद Four notorious criminals including absconding accused Shravan Mahato arrested in many cases, many items recovered

लेखक: प्रकाशित:
कई मामलों के फरार आरोपी श्रवण महतो समेत चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, कई सामान बरामद Four notorious criminals including absconding accused Shravan Mahato arrested in many cases, many items recovered
सरायकेला : जिला पुलिस ने अपराध का पर्याय बन चुके कई मामलों के फरार आरोपी श्रवण महतो उर्फ बाबा को उसके तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बंध में एक प्रेस वार्ता कर एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि श्रवण महतो पूर्व में फायरिंग की घटना में शामिल होने पर गिरफ्तार कर जेल गया था। जेल से छूटने के बाद अपना गिरोह चला रहा था। उसने कांड्रा समेत चांडिल और कपाली ओपी क्षेत्र में रंगदारी की नीयत से फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया था। जिला पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग घटना को लेकर मामला दर्ज करने के बाद एसआईटी का गठन कर श्रवण महतो को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने अन्य तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य रूप से मो0 अरमान उर्फ चुद्दी, अर्जुन सिंह उर्फ अर्जुन कुमार और धमेंद्र प्रमाणिक शामिल है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 9 एमएम का 2 जिंदा गोली,  8 एमएम का एक जिंदा गोली और 6 सिम कार्ड भी बरामद किया है। गिरफ्त में आए श्रवण महतो पर सरायकेला समेत चाईबासा जिले में पूर्व से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। मोहम्मद अरमान पर चांडिल के कपाली में आपराधिक मामला दर्ज है। एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम में सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, तिरुलडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी, चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो, चांडिल थाना प्रभारी डील्सन बिरूवा, कपाली प्रभारी सोनू कुमार, सब इंस्पेक्टर धीरंजन कुमार, कौशल कुमार, राम दयाल उरांव समेत कई पुलिस के जवान शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन