मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डॉ0 कंचन आनंद राव होंगे यूसिल के स्थाई अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, परमाणु ऊर्जा आयोग ने जारी की नामों की घोषणा, आगामी सितंबर में कंपनी में योगदान की संभावना Dr. Kanchan Anand Rao will be the permanent Chairman cum Managing Director of USIL, Atomic Energy Commission has announced the names, likely to join the company in the coming September

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : करीब 14 माह बाद डॉ0 कंचन आनंद को यूसिल का स्थाई अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति की गई है। डॉ0 राव हैदराबाद में भाभा एटोमिक रिसर्ज  सेंटर में विभागाध्यक्ष थे। उनके नाम की घोषणा परमाणु ऊर्जा आयोग की ओर से की गई है। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि यूसिल के नए सीएमडी डॉ0 कंचन आनंद राव आगामी सितंबर माह तक अपना योगदान देंगे। यहां बताते चले कि बीते 12 अप्रैल को हुए साक्षात्कार के बाद उनका चयन हुआ था। इस साक्षात्कार में तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कंपनी के नए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के आने तक प्रभारी के तौर पर डॉ0 संतोष कुमार सत्पथी अपने पद पर बने रहेंगे। बीते मार्च 2024 में अस्थाई तौर पर उन्हें कंपनी का अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई थी। इधर यूसिल को स्थाई नए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मिलने पर यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन जादूगोड़ा लेबर यूनियन के महामंत्री सुरजीत सिंह ने उनका स्वागत किया है तथा कहा है कि मजदूरों के सभी लंबित  मागों पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए मामले की सुलझाने में नए सीएमडी सहायक सिद्ध होगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन