मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उप विकास आयुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश DDC inspected the Block cum Zonal Office and gave several guidelines

लेखक: प्रकाशित:
उप विकास आयुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश DDC inspected the Block cum Zonal Office and gave several guidelines

सरायकेला : जिले के उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल द्वारा गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड और अंचल कार्यालय की उपस्थिति पंजी तथा अन्य संचिकाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलधिकारी को सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करने, क्षेत्रीय पदाधिकारियों की जवाबदेही तय कर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरान्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।गम्हरिया प्रखंड भ्रमण के दौरान डीडीसी द्वारा प्रखंड परिसर में नव निर्मित खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात शिव शक्ति महिला समिति,गायत्री नगर द्वारा संचालित राशन वितरण केंद्र का निरीक्षण कर राशन वितरण कार्य, उपलब्ध राशन आदि की जानकारी लेकर आगामी 31 मई तक शत प्रतिशत राशन वितरण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उनके द्वारा रापचा पंचायत अंतर्गत पिंड्राबेडा गांव के नरेन महतो तथा रेणुका महतो द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत किए जा रहे आम बागवानी, दीदी बाड़ी, बिरसा कूप एवं बतख पालन की जानकरी लिया गया तथा आम फ़सल को बाजार में स्थान उपलब्ध करने हेतु बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। लाभुकों से संवाद के क्रम में उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली तथा अपने आसपास के लोगो को भी योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित करने की अपील किया। इसके पश्चात रापचा पंचायत में एसबीएम का प्लास्टिक सेग्रीगेशन शेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही, बुरुडीह पंचायत में जल जीवन मिशन योजना और अबुआ आवास योजना का स्थल निरीक्षण किया तथा लाभुकों से संवाद स्थापित कर आवास निर्माण कार्य को ससमय पूर्ण कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ गम्हरिया के बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी और अंचलाधिकारी कुमार अरविंद वेदिया भी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन