मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अस्तित्व संस्था ने एसडीओ के समक्ष उठाया सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर की लचर बिजली व्यवस्था का सवाल, ज्ञापंन सौंप सुधार की मांग की Astitva Sanstha raised the question of the poor electricity system of the operation theatre of Sadar Hospital before the SDO, submitted a memorandum and demanded improvement

लेखक: प्रकाशित:
अस्तित्व संस्था ने एसडीओ के समक्ष उठाया सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर की लचर बिजली व्यवस्था का सवाल, ज्ञापंन सौंप सुधार की मांग की Astitva Sanstha raised the question of the poor electricity system of the operation theatre of Sadar Hospital before the SDO, submitted a memorandum and demanded improvement
जमशेदपुर : खासमहल स्थित सदर अस्पताल में गर्भवती महिला का ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन करने के दौरान दस मिनट तक बिजली गुल रहने के कारण वह बेड पर ही पड़ी रही और उतने वक्त तक उसका रक्तस्राव होता रहा। मरीज और आम जनमानस के मद्देनजर सामाजिक संस्था अस्तित्व के तत्वावधान में संस्था की संस्थापक सह सचिव मीरा तिवारी के नेतृत्व में जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में अनुमंडल पदाधिकारी से वार्ता कर एक ज्ञापन सौंपा। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि बुधवार को रात्रि करीब 10:30 बजे ऑपरेशन थिएटर में गर्भवती महिला के ऑपरेशन करने के दौरान दस मिनट तक लाइन कट गई थी। जिसके कारण गर्भवती महिला बेड पर ही पड़ी थी। इस दौरान प्रबंधन की लापरवाही से कुछ भी अप्रिय घटना घटने की संभावना थी। उन्होंने ऑपरेशन थियेटर में 24 घंटा बिजली सुनिश्चित के अलावा आपातकालीन स्थिति में जनरेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की मांग की ताकि ऐसी स्थिति में मरीज और डॉक्टर को ऑपरेशन करने में दिक्कत का सामना ना करना पड़े। साथ ही ऑपरेशन के दौरान लाइन कट जाने पर 10 मिनट तक बेड पर पड़े रहे मरीज की घटना में लापरवाह प्रबंधन सहित दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावे अस्पताल में स्थाई रूप से 24 घंटे पानी सुनिश्चित करने और बायोमेट्रिक प्रणाली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। इन सभी बातों से अवगत होने के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच करवा कर संलिप्त दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मीरा तिवारी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, अस्तित्व की जिलाध्यक्ष अन्नू चौबे, सदस्य ममता चौबे, अमृता, नूतन, मधु, सोनिया बास्के आदि सदस्य उपस्थित थी।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन