मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झिमड़ी में युवती अपहरण मामले में आरोपी तस्लीम अंसारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल Tasleem Ansari, accused in Jhimdi girl kidnapping case, arrested and sent to jail

लेखक: प्रकाशित:
झिमड़ी में युवती अपहरण मामले में आरोपी तस्लीम अंसारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल Tasleem Ansari, accused in Jhimdi girl kidnapping case, arrested and sent to jail
चांडिल : नीमडीह थाना क्षेत्र के झीमड़ी गांव मे हथियार के बल पर युवती को अगवा करने के आरोपी युवक तस्लीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही, पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए सरायकेला भेज दिया गया। पुलिस ने निर्दोषों पीड़ित पक्ष के लोगों में बासुदेव महतो, सुनील कुम्हार, गंभीर प्रमाणिक, खितिश कुम्हार, जयचंद महतो, चितरंजन महतो को पहले ही बीते शनिवार को हिरासत में ले लिया था। इसके अलावा लगभग दो दर्जन और लोगों की गिरफ्तारी की सूचना है, लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

 *कौन है आरोपी तस्लीम अंसारी* 
बताया जाता है कि तस्लीम अंसारी पहले से शादीशुदा है और वह चार बच्चों का पिता है। पूर्व में वह किराना की दुकान करता था जो बंद कर दिया। उसका पिता शकिल अंसारी जड़ी बूटी से लोगों का इलाज करता था। इसी क्रम में पीड़ित युवती को देखा था और उससे मोबाइल नंबर लेकर परेशान करता था। लोगो का कहना है कि उसकी गतिविधियां पूर्व में संधिग्ध रही है। चोरी की बाईक खरीद-बिक्री  सहित नशीले पदार्थों के कारोबार में वह सलग्न था। पुलिस ने भादवि की धारा 137(2), 87/351(3) /3 ( 5) बीएनएस दर्ज कर आरोपी तस्लीम अंसारी को जेल भेज दिया है।
 *नीमडीह पुलिस की लापरवाही से अपराधिक मामला साम्प्रदायिक बना* 
शुक्रवार को रात्रि में पीड़ित युवती को हथियार के बल पर धमकी देकर अगवा कर आरोपी तस्लीम अंसारी द्वारा घटना कर फरार हो जाना और थाना प्रभारी सनत कुमार का पूरा मामला की संवेदनशीलता को नहीं देखना या लापरवाही के कारण एक आपराधिक घटना दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक बन गई जिससे दो पक्षों में पत्थरबाजी व आगजनी की घटना घटित हुई। जिला प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेकर नियंत्रण कर लिया नहीं तो स्थिति बहुत भयावह होती।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन