मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ हिन्दूवादी संगठनों में उबाल, निकाली आक्रोश रैली, आतंकवाद का पुतला दहन कर जताया विरोध Hindu organizations got angry against the terrorist attack in Pahalgam, Kashmir, took out a protest rally, expressed protest by burning the effigy of terrorism

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ जादूगोड़ा में उबाल है। रविवार को कई हिन्दूवादी संगठनों ने आक्रोश रैली निकाल कर अपने गुस्से का इजहार किया। यह जुलूस जादूगोड़ा चौक से यूसिल अस्पताल तक निकली गई। तत्पश्चात, आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। विदित है कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर लोग आक्रोशित है और जगह- जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में रविवार को संध्या समय विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, श्री श्री हनुमान भक्त, आद्याशक्ति महिला अखाड़ा आदि संगठनों ने घटना को लेकर सड़क पर उतर कर जुलूस निकालकर   विरोध जताया। इस दौरान पाकिस्तानी मुर्दाबाद, निर्दोषों को मारना बंद करो, हिंदुओं की हत्या बंद करो के नारे भी लगाए। इस दौरान आतंकवादियों की इस कायरता पूर्ण करवाई का पुतला जलाकर विरोध जताया और अपने गुस्से का इजहार किया। इस मौके पर अरुणा सारंगी, अमित सिंह, अजय सिंह, उदय चौधरी, महेंद्र सिंह, लाल बाबू, राजेश कुमार, सज्जन खेमका, अजय खेमका, सुशील अग्रवाल, डॉ0 सुशील अग्रवाल, आशीष राणा, अनिल अग्रवाल, शशिभूषण शर्मा, मंटू शर्मा, अभिषेक लोधा, अजय खेमका, उज्जवल मंडल समेत भारी संख्या में जादूगोड़ावासियों ने हिस्सा लिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन