मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झीमड़ी में कुर्मी युवती के अपहरण के मामले को लेकर कुर्मी सेना ने किया आक्रोश व्यक्त Kurmi Sena expressed anger over the kidnapping of a Kurmi girl in Jhimdi

लेखक: प्रकाशित:
झीमड़ी में कुर्मी युवती के अपहरण के मामले को लेकर कुर्मी सेना ने किया आक्रोश व्यक्त Kurmi Sena expressed anger over the kidnapping of a Kurmi girl in Jhimdi
चांडिल : नीमडीह थाना क्षेत्र के झीमड़ी गांव में मूलवासी कुर्मी समुदाय की एक युवती के अपहरण को लेकर शनिवार को कुर्मी सेना ने प्रेस वार्ता कर आक्रोश व्यक्त किया। केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने आरोप लगाया कि एक मुस्लिम युवक ने रात्रि में हथियार की नोक पर युवती का अपहरण किया, लेकिन पुलिस अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर ही केस दर्ज कर रही है। लालटू महतो ने कहा कि नीमडीह पुलिस का यह रवैया निंदनीय है। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित पक्ष को धमकाकर जेल भेजने और अपराधी को संरक्षण देने की बजाय निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पीड़ित पक्ष को फंसाने की कोशिश की गई तो कुर्मी समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। कुर्मी सेना के केंद्रीय महासचिव नारायण महतो ने भी घटना पर रोष जताते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही और ढुलमुल रवैये के चलते गांव के ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सवाल उठाया कि थाना प्रभारी आखिर किसके दबाव में अपराधियों पर कार्रवाई से बच रहे हैं। नारायण महतो ने कहा कि यदि पीड़ित पक्ष के किसी भी व्यक्ति को गलत तरीके से फंसाया गया तो कुर्मी समाज चुप नहीं बैठेगा और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर न्याय की मांग करेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान रवि महतो, नरेश महतो, शरत महतो, आकाश महतो सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन