मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पदमपुर में बैठक कर सभी तरह की बंदोबस्ती के विरोध का लिया निर्णय The villagers held a meeting in Padampur and decided to oppose all types of settlement

लेखक: प्रकाशित:
ग्रामीणों ने पदमपुर में बैठक कर सभी तरह की बंदोबस्ती के विरोध का लिया निर्णय The villagers held a meeting in Padampur and decided to oppose all types of settlement
गम्हरिया : कांड्रा के पदमपुर गांव में ग्राम प्रधान सह झामुमो नेता कृष्णा बास्के की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में मधु सिंह सरदार, इंद्रो मुर्मू, धरमु मांझी, विरमल टुडू, विरधान बास्के, विजय बास्के, धनंजय बास्के समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने पदमपुर मौजा में सरकारी जमीन थाना नंबर 47, प्लाट नंबर 313 में कुल रकवा 11.45 एकड भूमि में से 1.27 एकड भूमि पूर्व सैनिक स्व0 शिवनाथ सिंह नामक गैर आदिवासी समेत अन्य को अवैध एवं असंवैधानिक तरीके से बंदोबस्त करने का विरोध किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यहां जो भी बंदोबस्ती की गई है उसमें ग्रामसभा की अनुमति नहीं ली गई है। संविधान में इस जिले को अनुसूचित जिला के रुप में निर्धारित किया गया है। यहां कोई भी काम करने के लिए ग्रामसभा की अनुमति जरुरी है। ग्रामीणों ने ऐसे सभी बंदोबस्ती को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा में इस भूमि को डिग्री कालेज एवं अस्पताल के लिए पारित किया गया है। इसके विपरीत सभी तरह के बंदोबस्ती का विरोध करने का निर्णय लिया गया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन