मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च RJD workers took out a candle march against the terrorist attack in Pahalgam

लेखक: प्रकाशित:
पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च RJD workers took out a candle march against the terrorist attack in Pahalgam
गम्हरिया : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में राजद द्वारा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक पर आक्रोश मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने इस आतंकी हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इसका जवाब कठोरता से देनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे आतंकवादियों को भारत पर आंख उठाकर भी देखने की हिम्मत ना हो।  उन्होंने प्रधानमंत्री और देश के गृह मंत्री से अविलम्ब इसपर निर्णय लेते हुए कार्रवाई प्रारम्भ करने की मांग की। इस मौके पर उंक्त हमले में मृत भारतीयों के प्रति भी शोक संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही, कैंडल मार्च निकाल कर मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर डीएन सिंह, कविलाश यादव, संजय कुमार, विनोद दास, रोहित कुमार, बीडी राय, अमित कुमार, पंकज कुमार, अजीत यादव, केडी सिंह, रमेश यादव, विनोद यादव, बहादुर सोनकर, पंकज रेड्डी, सुनीता देवी, अनीता तंतुबाई, अंजू मजूमदार, लीलावती देवी, आशा देवी, मुकेश प्रसाद, विनय सिंह, चंदन सिंह, अजय यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन