मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा बाजार स्थित शनि मंदिर के समीप शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा Shivalinga was consecrated near Shani temple located in Kandra market

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा बाजार स्थित शनि मंदिर के समीप शिवलिंग की हुई प्राण प्रतिष्ठा Shivalinga was consecrated near Shani temple located in Kandra market
गम्हरिया : कांड्रा बाजार स्थित शनि मंदिर के  समीप शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर प्रातः पंडित गौतम मिश्रा, बिनोद मिश्रा और पंडित नंदू मिश्रा की उपस्थिति में सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ किया गया। इससे पूर्व मानिकुई स्थित स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई और नगर भ्रमण किया गया। तत्पश्चात पंडित विनोद मिश्रा द्वारा विधि विधान से कलश की पूजा अर्चना कर संकल्पित किया गया।


उसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु शामिल हुए। इसके आयोजन में सामाजसेवी रोशन साहू, प्रह्लाद ठाकुर, गौरी रजक, सुभाष कालिंदी, प्रदीप कुमार गुड्डू आदि का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन