मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

135 वीं जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर Constitution maker Dr Bhimrao Ambedkar remembered on his 135th birth anniversary

लेखक: प्रकाशित:
135 वीं जयंती पर याद किए गए संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर Constitution maker Dr Bhimrao Ambedkar remembered on his 135th birth anniversary

आदित्यपुर : प्रभात नगर विकास समिति, वरिष्ठ नागरिक संघ और पीएनवीएस श्रमिक व निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति आदित्यपुर के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयन्ती दीप प्रज्जवलित कर मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० वीणा सिह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग ऐसे साहसिक समाज सुधारक की जयन्ती मना रहे हैं जिन्होने जिंदगी भर समाज के दबे-कुचले, गरीब-गुरबा तथा समाज के किंकर्तव्यविमूड महिलाओ को अपने सफल संविधान लेखनी के जरिए समाज के मुख्य धारा से जोडने का सफल प्रयास किया है। कार्यक्रम के अध्यक्षीय भाषण मे रामचंद्र पासवान ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा भारतरत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का नाम रहेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षाविद सेवानिवृत्त शिक्षक एसडी प्रसाद ने किया। इस मौके पर उप निदेशक एसआर पासवान ने समिति को डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा प्रदान कर सहयोग किया। कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि डॉ0 रश्मि, मीना सिह, विरेन्द्र यादव, विश्व मोहन कुमार, संध्या प्रधान, चंदन कुमार कपूर, रंजीत दास व प्रमोद गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर स्कूली बच्चो के बीच आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुजा कुमारी, अंजनी दास, आकाश कुमार, विशाल कुमार, रवि कुमार, खुशी कुमारी, पूजा कुमारी, स्वीटी सिंह आदि को समिति की ओर से सम्मान पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन