मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

वर्षों की खामोशी के बाद सुर-संगीत से महका जादूगोड़ा, गीतों से सजी महफ़िल After years of silence, Jadugoda was filled with music, the gathering was filled with songs

लेखक: प्रकाशित:
वर्षों की खामोशी के बाद सुर-संगीत से महका जादूगोड़ा, गीतों से सजी महफ़िल After years of silence, Jadugoda was filled with music, the gathering was filled with songs

●यूसिल के डीजीएम राकेश कुमार ने दो दिवसीय म्यूजिकल शो का दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
जादूगोड़ा : वर्षों से खामोशी के बाद जादूगोड़ा के संगीत प्रेमियों की संस्था कराउके ग्रुप की पहल पर जादूगोड़ा सामुदायिक केंद्र में दो दिवसीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन यूसिल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार, खान प्रबंधक वी..वी शेखरन, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, मुखिया मंजरी बांनरा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर जमशेदपुर से आए कलाकार शिव कुमार व सुश्री लीना ने अपने गीतों से लोगों को खूब झुमाया। उनके गीत "छूकर मेरे मन को तूने किया इशारा, बदला ये मौसम लगे प्यारा,जग सारा" इसी तरह अन्य गीत ''सांसों की जरूरत  है जैसे, जिंदगी के लिए", दर्दे दिल, दर्दे जिगर, दिल में जगाया आपने'' आदि गानों पर लोगों ने खूब मस्ती की। इस दौरान कुछ क्षण के बारिश व बिजली भी  गुल हुई, लेकिन कलाकारों के हौसले डिगा नहीं पाए। चौथी कक्षा के छात्र संजीव पिंगुआ और अर्जुन लोहार ने नृत्य व संगीत में दर्शकों से खूब तालिया बटोरी।कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी बखूबी यूसिल अधिकारी काशीनाथ चौधरी ने निभाई व अपने रोचक अंदाजो से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जादूगोड़ा के कराउके ग्रुप की ओर से एमके साहू, संजय  श्रेष्ठा, दिल बहादुर आले, संदीप गुप्ता, रंजन दास, चंद्र बहादुर, राकेश कुमार, डमर बहादुर समेत यूसिल कर्मी संजय सिंह, उमेश चंद्र कुमार, श्रीनिवास सिंह, जितेंद्र सिंह आदि ने अहम योगदान दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन