मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बैंकिंग, एसएससी समेत अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को महिंद्रा इंस्टीट्यूट ने किया सम्मानित Mahindra Institute felicitated the successful candidates in banking, SSC and other state level exams

लेखक: प्रकाशित:
बैंकिंग, एसएससी समेत अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को महिंद्रा इंस्टीट्यूट ने किया सम्मानित Mahindra Institute felicitated the successful candidates in banking, SSC and other state level exams
जमशेदपुर : महेन्द्रा इंस्टीट्यूट जमशेदपुर की ओर से बंगाल क्लब में एक समारोह आयोजित कर बैंकिंग और एसएससी भर्ती परीक्षाओं में संस्थान के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल अभ्यर्थियों ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी सकारात्मक सोच, निरंतर अभ्यास और अनुशासन के महत्व के बावत मार्गदर्शन दिया। बताया कि इस सफलता के पीछे संस्थान के शाखा प्रबंधक आदित्य चंचल समेत सभी शिक्षकों का अथक प्रयास रहा, जिसके परिणामस्वरूप सत्र 2024-25 में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न सरकारी नौकरियों में सफलता प्राप्त की। इस मौके पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक आरपी सर ने संस्थान की नई सेवाओं की जानकारी दी और छात्रों


की सफलता के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सभी सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान के सभी शिक्षक व काफी संख्या में छात्र मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन