मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार को दी चेतावनी District Congress staged a protest over the National Herald case and warned the Modi government

लेखक: प्रकाशित:
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार को दी चेतावनी District Congress staged a protest over the National Herald case and warned the Modi government
आदित्यपुर : नेशनल हेराल्ड अख़बार मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के ईशारे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को फर्जी मामले बनाकर परेशान करने की साजिश के तहत ईडी के द्वारा बिना बुनियाद चार्ज सीट दाखिल कर फ़साने की हर कोशिश का जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला विरोध करेगी। ईडी की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में केंद्र सरकार के उपक्रम प्रसार भारती आकाशवाणी आदित्यपुर के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार की द्वेष पूर्ण भावना एवं ईडी की करवाई के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब वक्त बदलेगा तब ऐसी सभी करवाई का हिसाब चुकता किया जाएगा। नेशनल हेराल्ड राष्ट्र जागरण में सक्रिय भागीदारी निभाने वाला अखबार समूह रहा है जिसे कांग्रेस एवं गांधी परिवार ने अपने खून पसीने से आगे बढ़ाया है। यंग इंडिया कांग्रेस पोषित अलाभकारी एनजीओ है जो वर्तमान में नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन एवं संचालन करता है । ईडी की तानाशाही कार्रवाई इस अधिकार को समाप्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला इकाई सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगी। कार्यक्रम को जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार समूह कांग्रेस पार्टी से संबद्ध निष्पक्ष अखबार समूह रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी के खून पसीने से बनाया गया था। यह समूह पार्टी समेत राष्ट्र के नीति सिद्धांतो को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है जिसे मोदी सरकार हड़पना चाहती है। इसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव खिरोद सरदार, जिला कार्यसमिति सदस्य राणा सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऋषि मिश्रा, युवा कांग्रेस प्रभारी राकेश साहू, नगर युवा अध्यक्ष राजू लोहार, महासचिव कुणाल राय, सेवादल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, अरुण पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, रिजवान ख़ान, जिला सचिव विनय झा, मन्नू तिवारी, मिसर बंसरिया, झरना मन्ना, संगीता प्रधान, रवि कुमार, अंजनी तिवारी समेत काफ़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन