मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मारूती सुजुकी, टाटा एडवांस सिस्टम एवं टाटा कमिंस समेत आधा दर्जन कंपनियों ने आईडीटीआर में चलाया कैंपस ड्राईव Half a dozen companies including Maruti Suzuki, Tata Advance System and Tata Cummins conducted campus drive in IDTR

लेखक: प्रकाशित:
मारूती सुजुकी, टाटा एडवांस सिस्टम एवं टाटा कमिंस समेत आधा दर्जन कंपनियों ने आईडीटीआर में चलाया कैंपस ड्राईव Half a dozen companies including Maruti Suzuki, Tata Advance System and Tata Cummins conducted campus drive in IDTR
◆मारूती सुजुकी ने 12, टाटा एडवांस सिस्टम ने 56 तथा टाटा कमिंस ने 88 छात्र-छात्राओं को किया लाॅक
गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिश टूल रूम में संस्थान में मारूती सुजुकी गुड़गांव, टाटा एडवांस सिस्टम हैदराबाद , टाटा कमिंस जमशेदपुर, आरेस्टी इंडिया लिमिटेड, इंडिया स्टील सुमित प्रालि, भीजी इंडस्ट्रीज फरीदाबाद आदि प्रमुख कंपनियों द्वारा चार वर्षीय टूल एंड डाई मेकिंग, तीन वर्षीय मेकाट्रोनिक्स एवं तीन वर्षीय प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस ड्राईव चलाया गया। इस कैंपस में आइडीटीआर जमशेदपुर तथा टीआरटीसी पटना के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान 5.25 लाख रूपए के पैंकेज के साथ मारूती सुजुकी ने 12 छात्र-छात्राओं को लाॅक किया। बताया गया है कि छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए मारूती सुजुकी ने लगातार चौथी बार आईडीटीआर में कैंपस ड्राईव चलाया है। इसी प्रकार, टाटा एडवांस सिस्टम हैदराबाद ने भी कैंपस ड्राईव चलाकर करीब 3.25 लाख के पैकेज पर मेकाट्रोनिक्स तथा प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के 11 छात्र-छात्राओं का चयन किया। इसी वर्ष टाटा एडवांस सिस्टम ने चार वर्षीय डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग के इनप्लांट ट्रेनिंग के लिए भी 56 छात्र-छात्राओं का चयन किया है। इसके अलावा टाटा कमिंस ने इनप्लांट ट्रेनिंग के लिए 88 छात्र-छात्राओं को लाॅक किया। टाटा कमिंस प्रत्येक वर्ष आईडीटीआर जमशेदपुर से छात्र-छात्राओं का चयन करती है। आरेस्टी इंडिया लिमिटेड ने भी 16, इंडिया स्टील सुमित प्रा.लि. ने 07 तथा भीजी इंडस्ट्रीज फरीदाबाद ने चार वर्षीय टूल एंड डाई मेकिंग के 01 छात्र का चयन किया। इस बावत आईडीटीआर के प्लेसमेंट प्रभारी सुमित सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मार्च माह में प्लेसमेंट की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है। अब तक मारूती सुजुकी, टाटा एडवांस सिस्टम, टाटा कमिंस जमशेदपुर, आरेस्टी इंडिया लिमिटेड, इंडिया स्टील सुमित प्रा. लि.,भीजी इंडस्ट्रीज फरीदाबाद का कैंपस डाईव हो चुका है जबकि दर्जनों कंपनियां प्रतीक्षारत है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अगली कंपनी का सिड्यूल बनाया जाएगा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन