मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम प्रशासक को छह सूत्री ज्ञापन सौंप की अविलंब समाधान की मांग The JMM delegation handed over a six-point memorandum to the Municipal Corporation Administrator and demanded an immediate solution

लेखक: प्रकाशित:
झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम प्रशासक को छह सूत्री ज्ञापन सौंप की अविलंब समाधान की मांग The JMM delegation handed over a six-point memorandum to the Municipal Corporation Administrator and demanded an immediate solution
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर झामुमो के प्रतिनिधिमंडल द्वारा नगर निगम प्रशासक को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से निगम क्षेत्र में जलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए वैकल्पिक रूप से डीप बोरिंग व टैंकर द्वारा जलापूर्ति करने, निगम क्षेत्र के ग्रामीण और स्लम इलाकों में व्याप्त गंभीर समस्याओं का जल्द समाधान करने, झुग्गी-झोपड़ी वाले क्षेत्रों में अलग से पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार छोटे स्तर पर योजनाएं लागू कर स्थानीय लोगों के सहयोग से समाधान करने, ग्रामीण इलाकों में बोरिंग से पूर्व नगर निगम से अनुमति लेने की प्रक्रिया को प्रचारित करने पर जोर देने, कई वार्डों में खराब पड़े स्ट्रीट लाइट्स व हाई मास्ट की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए उनकी मरम्मत कराने, ग्रामीण वार्डों में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कराने आदि की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ0 शुभेन्दू महतो, गणेश चौधरी, वीरेंद्र प्रधान, अमृत महतो समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन