मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अंधविश्वास के कारण नतिनी ने धारदार हथियार से की अपनी नानी की हत्या, गिरफ्तार Due to superstition, granddaughter killed her grandmother with a sharp weapon, arrested

लेखक: प्रकाशित:
अंधविश्वास के कारण नतिनी ने धारदार हथियार से की अपनी नानी की हत्या, गिरफ्तार Due to superstition, granddaughter killed her grandmother with a sharp weapon, arrested
सरायकेला : बीते सोमवार की रात सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर के समीप रहने वाली तनीषा खंडेत नामक युवती ने धारदार हथियार से वार कर  अपनी करीब 72 वर्षीय नानी सुमित्रा नायक की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह रात भर शव के पास बैठी रही और सुबह तक नानी को जीवित करने का दावा कर रही थी। उसके हाथ मे धारदार हथियार होने के कारण परिवार के लोग भी उसके दावे के आगे मजबूर हो गए। बताया गया है कि तनीषा को यह अंधविश्वास हो गया था कि जो वह कर रही है वो मां मंगला ही कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने आरोपित तनीषा के साथ उसकी दोनों बहनों को पकड़कर थाना ले आई। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर यह बात सामने आई कि तनीषा ने ही नानी की हत्या की है। पुलिस ने तनीषा को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों नाबालिग बहनों को छोड़ दिया है। परिजनों के अनुसार तनीषा की दो दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। उसके लिए उसे झाड़फूंक करा कर उसके गले में एक धागा बांधा गया था। इसके बाद भी जब वह ठीक नहीं हुई तो तनीषा की मां ने बेगनाडीह निवासी अपनी मां सुमित्रा नायक को अपने घर बुलाया। नानी के आने के बाद से ही झगड़ा शुरु हो गया। तनीषा नानी को देखते ही कहने लगी कि उसी ने उस पर जादू टोना किया है और वह उसे नहीं छोड़ेगी। उसे सब मालूम हो रहा है, क्योंकि उसके ऊपर मां मंगला का साया है। घर में झगड़ा होने की खबर जब सरायकेला पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तनीषा ने कहा कि उनके घर में कोई झगड़ा नहीं हो रहा है। तब पुलिस वहां से लौट गई। पुलिस के वापस चले जाने के बाद नानी कमरे में बैठकर टीवी देख रही थी। उसी दौरान तनीषा नानी से झगड़ा करने लगी। नानी ने तनीषा को समझाने का प्रयास किया। लेकिन तनीषा आक्रोशित होकर नारियल काटने वाले हथियार से नानी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। नानी के गले व शरीर के कई हिस्सों पर बारी बारी से उसने काट डाला। यह देख दोनों नाबालिग बहनों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो तनीषा ने उन दोनों को भी मारने की धमकी देते हुए उनपर हथियार को तान दिया, जिससे भयभीत होकर दोनों बहनें कमरे से बाहर भाग आई और घटना की सूचना छत पर बैठी अपनी मां को दी। मां ने छत से उतरकर जब कमरे में प्रवेश किया तो सामने जमीन पर गिरी अपनी मां को देखकर उसके होश उड़ गए। तब तक तनीषा कहने लगी कि उसके ऊपर मां मंगला सवार है। उसने यह सब नहीं किया। कैसे हुआ उसे नहीं पता। लेकिन वह सुबह तक नानी को फिर से जिंदा कर देगी। यह कह कर वह नानी के शव के पास बैठ कर कुछ बुदबुदाने लगी। उसकी इस हरकत को देखकर घर के अन्य सदस्य भयभीत हो गए और सुबह होने का इंतजार करने लगे। सुबह होने पर घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित तनीषा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित भेज दिया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन