मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व पृथ्वी दिवस पर आनन्दमार्ग पिकेप ने किया 200 पौधारोपण Anand Marg Pickup planted 200 saplings on World Earth Day

लेखक: प्रकाशित:
विश्व पृथ्वी दिवस पर आनन्दमार्ग पिकेप ने किया 200 पौधारोपण Anand Marg Pickup planted 200 saplings on World Earth Day
गम्हरिया : आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पिकेप की ओर से पृथ्वी दिवस पर पद्मावत जैन सरस्वती शिशुविद्या मंदिर सीनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यालय व इसके आसपास के क्षेत्रों में करीब 200 पौधारोपण किया गया और लोगों के बीच पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के बालचंद साहु ने बताया कि यह एक वैश्विक पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समस्याओं के समाधान के लिए तात्कालिक कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर करता है और सभी व्यक्तियों, समुदायों और सरकारों को पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है। कहा कि अब यह एक अंतरराष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है जिसमें 190 से अधिक देश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने और जैव विविधता संकट को रोकने के लिए कार्रवाई को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हमारी पृथ्वी आज कुछ गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, वनों की कटाई और जैव विविधता की हानि कुछ ऐसे प्रमुख मुद्दे हैं जिनका समाधान हमे तुरंत करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार ठाकुर, आचार्य परिवार के त्रिलोचन महतो, शेखर महतो, प्रदीप ज्योतिषी, लालमोहन महतो, प्रशांत कुमार मंडल, अजीत कुमार महतो, गोपी नाथ डे, फरजाना तबस्सुम, शांखी सोरेन, चंदना महतो, संध्या महतो, पूनम महतो, सुनीता महतो, शिल्पा प्रधान के अलावा विद्यालय के कई बच्चे उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन