मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पौधारोपण कर और बच्चों को जागरूक कर आधुनिक पावर में मनाया गया पृथ्वी दिवस Earth Day was celebrated in Modern Power by planting trees and making children aware

लेखक: प्रकाशित:
पौधारोपण कर और बच्चों को जागरूक कर आधुनिक पावर में मनाया गया पृथ्वी दिवस Earth Day was celebrated in Modern Power by planting trees and making children aware

गम्हरिया : जिले के कांड्रा के पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने कंपनी परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर कारखाना के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। साथ ही, बडा हरिहरपुर स्थित पदमपुर मध्य विद्यालय के बच्चों को पृथ्वी और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। तत्पश्चात, पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, एमएन सिंह, एनएसपी राव, अनिल कुमार सोनी, एसके परवेज़, कमलेश कुमार झा, आशीष दास, संजीत सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया और प्रकृति संरक्षण की शपथ ली। अपने संबोधन में अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि पृथ्वी से मानव जाति को जीवित रहने के लिए हर संसाधन प्राप्त होता है। लेकिन, मनुष्य को उतना ही उपयोग करना चाहिए जितना आवश्यक हो। उन्होंने कहा कि इस पृथ्वी दिवस पर हर व्यक्ति एक हरित और स्वस्थ ग्रह के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। स्वागत भाषण अनिल कुमार सोनी ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरण विभाग के कमलेश कुमार ने किया। इससे पूर्व कंपनी के सीएसआर विभाग ने बडाहरिहरपुर स्थित पदमपुर मध्य विद्यालय के बच्चों के लिए प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भाषण, लेख और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया। इस मौके पर  आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के अधिकारी रणजीत सिंह, अनिल सरदार, शैलेंद्र टुडू, विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेंद्र कुमार पाठक, जोबा मंडल आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन