मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड के बालिका टीम को मिला तीसरा स्थान Jharkhand's girls team got third place in Junior National Kho-Kho competition

लेखक: प्रकाशित:
जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में झारखंड के बालिका टीम को मिला तीसरा स्थान Jharkhand's girls team got third place in Junior National Kho-Kho competition

गम्हरिया : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विगत 24 से 28 मार्च तक आयोजित जूनियर राष्ट्रीय बालक/बालिका खो- खो प्रतियोगिता में झारखंड के बालिका वर्ग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रौशन किया है। हरियाणा राज्य खो-खो संघ की ओर से आयोजित उंक्त प्रतियोगिता में देश के 21 राज्यों की टीम ने भाग लिया था। झारखंड राज्य खो खो संघ के महासचिव सुरेश नारायण चौधरी ने बताया कि जूनियर नेशनल राष्ट्रीय स्तरीय खो - खो प्रतियोगिता में झारखंड की बालिकाओं ने संघर्षपूर्ण मुकाबले तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बताया कि झारखंड की बालिकाओं की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को एक पॉइंट से हराकर यह जीत दर्ज की। उंक्त प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान हरियाणा, द्वितीय स्थान राजस्थान, तृतीय स्थान झारखंड और चौथा स्थान महाराष्ट्र को प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि बालक वर्ग की टीम क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक से 4 पॉइंट से हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। उसमें प्रथम स्थान हरियाणा, द्वितीय स्थान उत्तर प्रदेश, तृतीय स्थान कर्नाटका एवं चौथा स्थान गुजरात को हासिल हुआ। झारखंड के बालिका टीम को इस जीत पर सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। उंक्त टीम में मानसी कुमारी, सुजाता खल्को, प्रतिमा कुजूर, रबीना कुजूर, संध्या रानी बास्के, काजल भारती, हर्षिता सामद, सुहानी कुमारी, पूनम कुमारी, रोशनी कुमारी, अंजली कुमारी, रानी कुमारी के साथ कोच रॉबिन कुमार और टीम मैनेजर स्नेरुल शेख शामिल थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन