मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया के सरना उमूल में समारोह आयोजित कर झामुमो के नव मनोनीत प्रखंड व नगर कमेटी के पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन The newly nominated block and city committee officials of JMM were felicitated by organizing a function at Sarna Umul in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया के सरना उमूल में समारोह आयोजित कर झामुमो के नव मनोनीत प्रखंड व नगर कमेटी के पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन The newly nominated block and city committee officials of JMM were felicitated by organizing a function at Sarna Umul in Gamharia

गम्हरिया : झामुमो की ओर से गम्हरिया के टायो गेट स्थित सरना उमूल के सामुदायिक भवन में एक समारोह आयोजित कर पार्टी ने गम्हरिया प्रखंड भाग एक, भाग दो तथा आदित्यपुर नगर कमेटी के नव मनोनीत सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिला संयोजक डॉ0 शुभेन्दू महतो के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह के दौरान पार्टी के कई वरीय पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि केंद्रीय कमेटी की ओर से  गम्हरिया प्रखंड भाग एक में अध्यक्ष भोमरा माझी, उपाध्यक्ष राजेश गोप, राम महतो, प्रदीप बारीक, सचिव मंगल हेम्ब्रम, सह सचिव मुन्ना मंडल, शंभु टुडू, सपन महाली व कोषाध्यक्ष प्यारेलाल प्रधान को तथा भाग दो में अध्यक्ष प्रकाश महतो, उपाध्यक्ष मनसा टुडू, सचिव देवाशीष हांसदा व कोषाध्यक्ष तुषार प्रधान को मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार, आदित्यपुर नगर समिति में अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष शंकर मुखी, राजेश लाहा, लालबाबू सरदार व बीरेन्द्र गुप्ता, सचिव कृष्णा चन्द्र महतो, सह सचिव अभि मुखी, वीरेंद्र तिवारी व बिरजू पति तथा कोषाध्यक्ष डोनाल मंडल को बनाया गया है। समारोह में इन सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक ने उन्हें पार्टी हित में काम करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, पूर्व विस प्रत्याशी गणेश महाली, अमृत महतो, युवा नेता सन्नी सिंह, कृष्णा बास्के, सोखेन हेम्ब्रम, उदय मार्डी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन