मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूसिल में 70 साल बाद आया नया बदलाव, छह सेवानिवृत कर्मियों को सेवानिवृति के अंतिम दिन मिला भविष्य निधि का चेक New change came in USIL after 70 years, six retired employees got provident fund cheque on the last day of retirement

लेखक: प्रकाशित:
यूसिल में 70 साल बाद आया नया बदलाव, छह सेवानिवृत कर्मियों को सेवानिवृति के अंतिम दिन मिला भविष्य निधि का चेक New change came in USIL after 70 years, six retired employees got provident fund cheque on the last day of retirement

जादूगोड़ा : यूसिल में 70 साल बाद एक ऐतिहासिक बदलाव आया है। सोमवार को यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक डॉ0 संतोष कुमार  सतपथी के कार्यालय में एक समारोह आयोजित कर मार्च महीने के अंतिम दिन यानि 31 मार्च को  सेवानिवृत होने वाले छह कम्पनी कर्मियों को रिटायरमेंट के अंतिम दिन भविष्य निधि का चेक सौंपा गया। इसको लेकर प्रातः 11बजे  यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक कार्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया। उंक्त समारोह में मौजूद उप महाप्रबंधक राकेश कुमार (कार्मिक) ने सेवानिवृत कर्मचारी दिनेश सिंह, मदन सीट, समेत कुल छह सेवानिवृत्त कंपनी कर्मियों को भविष्य निधि का चेक सौंपा। ज्ञात है कि बीते दिनों यूसिल के वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास ने सेवानिवृत कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर सेवानिवृति के बाद ग्रेच्युटी, भविष्य निधि, अर्जित छुट्टी, सेवानिवृत्त माह महीना का वेतन आदि के भुगतान को लेकर  शिकायतों को जाना था और इसके भुगतान में देरी होने के सुधार को लेकर आश्वासन दिया था। इसका असर भी दिखा। इससे पूर्व कंपनी के सीएमडी सतपथी की अध्यक्षता  में एक बैठक आयोजित कर   यूसिल से सेवानिवृत कम्पनी कर्मियों को उसी माह भविष्य निधि का चेक समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसका कम्पनी पर प्रबंधन ने अमल करते हुए उसे मार्च माह से ही लागू कर दिया। उंक्त फैसले में अन्य बकाया जैसे अर्जित छुट्टी, मार्च माह का वेतन राशि एक महीने में देने पर सहमति बनी। इस बाबत कंपनी के उप महाप्रबंधक (कार्मिक) राकेश कुमार ने दो दिन पूर्व अधिसूचना भी जारी कर दिया था तथा उसकी कॉपी सभी विभागीय अधिकारियों को भेज दिया था। कंपनी के सीएमडी सतपथी व वित्त विभाग के विक्रम केसरी दास के इस अहम फैसले को लेकर कंपनी कर्मियों में काफी उत्साह है। विदित है कि इससे पूर्व इसी काम में पांच से छह महीने कारवाई में लग जाती थी जिसके बाद सेवानिवृत कर्मचारियों को रिटायरमेंट बेनिफिट मिल पाता था। इस दौरान कई बदमिजाज कर्मचारियों से तूतू मैं-मैं भी अक्सर होती रहती थी। अब उससे कंपनी कर्मियों को राहत मिलेगी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन