मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में शांतिपूर्वक निकाली गई झंडा विसर्जन जुलूस Flag immersion procession was taken out peacefully in the entire area including Kandra, Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में शांतिपूर्वक निकाली गई झंडा विसर्जन जुलूस Flag immersion procession was taken out peacefully in the entire area including Kandra, Gamharia

◆अखाड़ा समिति के सदस्यों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, सड़क पर उतरा जनसैलाब
गम्हरिया : कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा रामनवमी विसर्जन जुलूस हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान जुलूस को देखने क्षेत्र की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इस दौरान श्री श्री सार्वजनिक अखाड़ा समिति, पूंजीडूंगरी, महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति, सतवाहिनी, बजरंग अखाड़ा समिति टायो कॉलोनी समेत कई अन्य अखाड़ा समिति की ओर से विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस मौके पर महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति की ओर से भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, समाजसेवी शंभु सिंह, संतोष सिंह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों को पाग पहनाकर व तलवार भेंट कर स्वागत किया गया।

इस दौरान अखाड़ा समिति के सदस्यों द्वारा कई प्रकार के हैरतअंगेज करतबों की प्रस्तुति की गई जिसका लोगों ने काफी आनंद उठाया। विसर्जन जुलूस के दौरान कलाकारों द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतबों से लोग अचंभित हो उठे। विसर्जन जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक स्तर भी काफी तैयारी की गई थी। क्षेत्र के सभी चौक चौराहों समेत जुलूस के साथ रास्ते में दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। इस बीच आदित्यपुर, गम्हरिया व कांड्रा थाना प्रभारी समेत सरायकेला के डीसी, एसपी, एडीसी, एसडीओ समेत कई अधिकारियों ने भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन जुलूस निकाला गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन