मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरआईटी मार्ग संख्या 19 निवासी रघुनाथ राय का शव ईचागढ़ थाना अंतर्गत आमनदीरी गांव के समीप सुनसान स्थान से बरामद The body of Raghunath Rai, a resident of RIT Marg No. 19, was recovered from a deserted place near Amandiri village under Ichagarh police station

लेखक: प्रकाशित:
आरआईटी मार्ग संख्या 19 निवासी रघुनाथ राय का शव ईचागढ़ थाना अंतर्गत आमनदीरी गांव के समीप सुनसान स्थान से बरामद The body of Raghunath Rai, a resident of RIT Marg No. 19, was recovered from a deserted place near Amandiri village under Ichagarh police station
◆


पत्थर से कूच कर कहीं और हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका
सरायकेला : जिले के ईचागढ़ थाना अंतर्गत नदीसाई पंचायत के नागासोरेन- कुटाम सड़क के बीच आमनदीरी गांव के एक सुनसान स्थान चड़का पाथर के समीप क्षत विक्षत अवस्था में लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। मौके पर सदलबल पहुंचे थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के मार्ग संख्या 19 निवासी रघुनाथ राय उर्फ झमालु के रूप में हुई है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी से पुलिस ने एक सफेद रंग का बोलेरो भी बरामद किया है जिसमें से पुलिस ने डंडे और पत्थर बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी कहीं और हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया है। बताया गया है कि मृतक रघुनाथ राय अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था और पूर्व में जेल भी जा चुका था। वह जमीन की खरीद-बिक्री में दलाली का काम करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इधर, विगत दस दिनों के भीतर यह दूसरा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। विदित है कि नदीसाई पंचायत के नारों नदी घाट के समीप से दस दिन पूर्व भी पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था जिसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन