मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नरवा पहाड़ स्थित खुखड़ाडीह बजरंगबली समिति की ओर से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पूरा क्षेत्र हुआ राममय A grand procession was taken out by Khukhradih Bajrangbali committee situated at Narwa hill, the entire area was filled with Lord Rama

लेखक: प्रकाशित:
नरवा पहाड़ स्थित खुखड़ाडीह बजरंगबली समिति की ओर से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पूरा क्षेत्र हुआ राममय A grand procession was taken out by Khukhradih Bajrangbali committee situated at Narwa hill, the entire area was filled with Lord Rama
जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित खुखड़ाडीह बजरंगबली समिति की ओर से मुख्य सड़क पर रामनवमी के दूसरे दिन सोमवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नरवा पहाड़ से लेकर खुखड़ाडीह तक का पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय हो उठा। इस दौरान भारी संख्या ने राम भक्त खुखड़ाडीह बजरंगबली समिति  की अगुवाई में भव्य शोभा यात्रा के दौरान हाथ में परंपरागत हथियार लेकर हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रही जुलूस ने लोगों का मन मोह रही थी। इस अवसर पर खुकडाडीह बजरंग समिति की ओर से राहगीरों के बीच शर्बत व चना-गुड़ का वितरण किया गया। इससे पूर्व अतिथियों को हनुमान चालिसा देकर किया गया सम्मानित किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में झामुमो नेता महावीर मुर्मू, हितकू के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष सह झामुमो के जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलूरानी सिंह, मोनू सिंह, भीम सेन भुमिज, चंचल चक्रवर्ती, बरूण सिंह, फनीभूषण दास, हरगोविंद घोष आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर शिवचर्चा महिला समिति की पूरी टीम भी पहुंची थी। उनका भी सम्मान हनुमान चालिसा देकर किया गया। समिति की महिलाओं में चपला महतो, गीता पैरा, ममता हाजरा, रीना घोष, सुशील मुर्मू, अनामिका बेसरा, आरती दास, पली महतो, बीनापानी सिंह, शांति दास, झुमा सिंह, मणी कुंडू, सुमन देवी, प्रमिला महतो आदि शामिल थीं। इसके आयोजन में खुकराडीह बजरंग समिति के संजय दास, अशोक दास, शक्तिपदो दास,  समीर दास, मनोज दास, तापन दास, दीपक दास, विश्वजीत दास, सूरज पांडेय, दामोदर सिंह, नारायण, अजीत महतो, विश्वनाथ महतो, लक्खीपदो दास, जोगेश्वर दास, सपन दास, मानिक दास, उज्जवल दास, मदन मोहन दास, संजीव दास, शिबू दास आदि की भूमिका रही। इस मौके पर सुंदरनगर थाना के एसआई अमित कुमार भी पहुंचे जिनका समिति की ओर से अंगवस्त्र और हनुमान चालिसा देकर स्वागत किया गया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन