मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आनन्दमार्ग के विजन सेंटर में 28 लोगों की हुई नेत्र जांच 28 people underwent eye checkup at Anand Marg's Vision Center

लेखक: प्रकाशित:
आनन्दमार्ग के विजन सेंटर में 28 लोगों की हुई नेत्र जांच 28 people underwent eye checkup at Anand Marg's Vision Center
गम्हरिया : आनन्दमार्ग आश्रम कांड्रा में आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सरायकेला-खरसावां एवं पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के गोपाल बर्मन ने विज़न सेन्टर का उद्घाटन कर किया। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 28 ग्रामीणों की नेत्र जांच की गई। चिकित्सकों ने बताया कि जांचोपरांत 12 मरीज मोतियाबिंद पीड़ित पाए गए जिनका निःशुल्क ऑपेरशन आगामी 19 अप्रैल को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा। अन्य मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी गई। इसके सफल आयोजन में पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक डॉ0 शान्तनु, आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के भर्तृहरि, बसंत राम, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश आदि का सराहनीय योगदान रहा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन