सरायकेला : जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया मे संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की तथा मुख्य रूप से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण एवं आधारभूत संरचना के बारे में विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा कर सम्बन्धित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस क्रम मे उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं तथा आधारभूत संरचना से संबंधित अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धित पोर्टल पर अपलोड करने, आंगनबाड़ी केंद्रों मे पोषण युक्त आहार का वितरण एवं वीएचएसएनडी व विभिन्न विद्यालयों में संचालित ऑनलाइन क्लास का अवलोकन करने, स्थानीय क्षेत्र में संचालित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में आवश्यकतानुरूप कराए गए कौशल प्रशिक्षण में नियोजित अभ्यर्थियों से फीडबैक प्राप्त करने एवं शेष बचे सभी आरटीओ का स्थानीय क्षेत्र में नियोजन सुनिश्चित करने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा आगामी 15 अप्रैल तक शत प्रतिशत पशुओं का फुट एंड माउथ डीजिस वैक्सीनेशन कर संबंधित पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का निर्देश उन्होंने दिया। बैठक में मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सिविल सर्जन डॉ0 अजय सिन्हा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा समेत सभी सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें