मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में धूमधाम से किया गया रामनवमी पूजन का आयोजन Ramnavami pujan was organized with great pomp in the entire area including Kandra, Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा, गम्हरिया समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में धूमधाम से किया गया रामनवमी पूजन का आयोजन Ramnavami pujan was organized with great pomp in the entire area including Kandra, Gamharia
गम्हरिया : कांड्रा, गम्हरिया समेत संपूर्ण क्षेत्र में रामनवमी पूजनोत्सव का धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा करने के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गम्हरिया के शिवपुरी कॉलोनी, प्रखंड परिसर, उषा मोड़, जगन्नाथपुर के पूंजीडूंगरी, कांड्रा एसकेजी कॉलोनी, कांड्रा बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में धूमधाम से पूजा का आयोजन किया गया। इन मंदिरों में झंडा चढ़ाने और झंडा लगाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान जहां चारों तरफ भगवा पताका से क्षेत्र पटा रहा, वहीं वीर बजरंगबली तथा जय श्री राम के नारों से चारों दिशाएं गुंजायमान रही। क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भी शस्त्र पूजन के साथ परंपरागत विधि विधान से रामनवमी पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न घरों में भी विधि विधान से पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया। गम्हरिया के सतवाहिनी, जमालपुर में श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति की ओर से भगवान सिंह के नेतृत्व में पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि की कामना किया। वहीं, कांड्रा बाजार स्थित महावीर मंदिर कमेटी की ओर से भी भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवक समिति कांड्रा बस्ती की ओर से किया गया कन्या पूजन किया गया। इस दौरान नौ कन्याओं का विधि विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा दिया गया। इस मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। बताया गया है कि महादशमी के अवसर पर गुरुवार को अखाड़ा में पूजा अर्चना कर रामनवमी विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन