मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कपाली ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से गर्दन काटकर युवक की हत्याA young man was murdered by cutting his neck with a sharp weapon in Kapali OP area

लेखक: प्रकाशित:
कपाली ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से गर्दन काटकर युवक की हत्याA young man was murdered by cutting his neck with a sharp weapon in Kapali OP area

चांडिल : कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा स्थित एक नाले के पास खजूर के पेड़ के नीचे एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती निवासी छात्र शिवम कुमार सिंह के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या तेज धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई गई है। शव के पास से शराब की बोतल, सिगरेट का डब्बा, एक जोड़ी चप्पल, पानी की बोतल और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही, मौके से हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कपाली ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर मिले सुरागों के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, संभावना है कि मृतक बीती रात अपने दोस्तों के साथ वहां गया था, जहां साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई। चांडिल डीसएसपी अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन