मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आउटरीच एमएसएमई मेगा कैम्प का आयोजन Outreach MSME Mega Camp organised by Union Bank of India

लेखक: प्रकाशित:
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आउटरीच एमएसएमई मेगा कैम्प का आयोजन Outreach MSME Mega Camp organised by Union Bank of India

आदित्यपुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची द्वारा गुरुवार को ऑटो क्लस्टर, आदित्यपुर में एमएसएमई मेगा आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित उद्यमियों, महिला स्वयं सेवी संस्था के सदस्य और बैंक के ग्राहकों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज की। कार्यक्रम में सरायकेला -खरसावाँ के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक एस.एन ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह की अध्यक्षता एवं क्षेत्र प्रमुख आलोक कुमार एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न एमएसएमई उत्पादों के तहत मिलने वाले लाभ के विषय में ग्राहकों को अवगत कराने के उद्देश्य से शहर के प्रतिष्ठित उद्यमियों और महिला स्वयं सेवी संस्था के सदस्य ग्राहकों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया था। वही यूनियन बैंक की एमएसएमई सुविधाओं से लाभान्वित कुछ ग्राहकों द्वारा अपनी सफलता की कहानी भी साझा की गई। विशिष्ट अतिथि सरायकेला खरसावाँ के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने ग्राहकों को पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से झारखंड में उपलब्ध प्रचुर कारोबार की संभावनाओं पर विस्तारपूर्ण चर्चा की और एमएसएमई में आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक एस.एन ठाकुर ने ग्राहकों के संबोधन में विभिन्न एमएसएमई उत्पादों की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए इसके महत्व को साझा किया। उपायुक्त, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक श्री ठाकुर एवं बैंक के उपस्थित कार्यपालक गणों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों को कुल एमएसएमई में रु 104 करोड़ की अनुमोदित ऋण पत्रों का भी वितरण किया गया। अंत में  राकेश कुमार, एमएलपी प्रमुख ने उपस्थित ग्राहकों का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की आशाओं पर खरा उतरेगा तथा कोल्हान क्षेत्र के विकास में सतत सहयोग प्रदान करेगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन