मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जादूगोड़ा के बगुलासाईं समेत आधा दर्जन गांव में मना बाहा पर्व Baha festival celebrated in half a dozen villages including Bagulasai of Jadugoda

लेखक: प्रकाशित:
जादूगोड़ा के बगुलासाईं समेत आधा दर्जन गांव में मना बाहा पर्व Baha festival celebrated in half a dozen villages including Bagulasai of Jadugoda

जादूगोड़ा : बाहा नृत्य व गीत से जादूगोड़ा व उसके आसपास के क्षेत्रों में आदिवासियों का महापर्व सरहुल की धूम रही। इस पर्व के साथ ही पूरे जादूगोड़ा व पोटका में शादी-विवाह से लेकर शिकार पर्व   समेत अन्य शुभ कार्य का शुभारंभ  हो गया। इससे पूर्व महिलाओं ने  गांव के नायके माखन सोरेन की उसके बगुलासाईं आवास से बाहा नृत्य करते हुए ज़ाहेर थान तक लाया गया व मरांग बुरू की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान महिलाओं ने  बाहा गीत व नृत्य से पूरे क्षेत्र में बाहा पर्व की खुशबू बिखेर दे। इस मौके पर टोला ग्राम प्रधान कहा कि वे शिकार पूर्व मनाएंगे जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण अपने पारंपरिक हथियार के साथ जंगल में घुसेंगे व अपनी परम्परा का निर्वाह करेंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन