मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक में 09मार्च को आहूत होली मिलन समारोह की तैयारी पर चर्चा, सुबोध कुमार सिंह संयोजक मनोनीत Discussion on the preparation of Holi Milan function called on 09th March in the meeting of Shri Brahmarshi Vikas Manch, Subodh Kumar Singh nominated

लेखक: प्रकाशित:
श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक में 09मार्च को आहूत होली मिलन समारोह की तैयारी पर चर्चा, सुबोध कुमार सिंह संयोजक मनोनीत Discussion on the preparation of Holi Milan function called on 09th March in the meeting of Shri Brahmarshi Vikas Manch, Subodh Kumar Singh nominated

आदित्यपुर : श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच, सरायकेला-खरसावां की एक बैठक मंच के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी रविवार, 09 मार्च को आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष पार्क में प्रस्तावित होली मिलन समारोह को सफल बनाने पर चर्चा की गई। समारोह को कार्यरूप देने के लिए सर्वसम्मति से सुबोध कुमार सिंह को संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में सभी उपस्थित ब्रह्मर्षियों ने बारी बारी से कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के लिए अपने विचारों को रखा। इस दौरान आमंत्रित लोगों की संख्या, भोजन व्यवस्था, माइक, साउंड बॉक्स तथा गाने बजाने के प्रयोजन से चार टोलियों को बुलाए जाने, ब्रह्मर्षि समाज से इतर अन्य समाज के प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों तथा जमशेदपुर शहर के गणमान्य ब्रह्मर्षियों  को आमंत्रित किए जाने आदि पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से इस बार समारोह के लिए डिजीटल आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया, अखबार एवं फोन के माध्यम से सभी को आमंत्रित करने का निर्णय सर्वसम्मति लिया गया। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु क्षेत्रवार लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई और बैनर एवं होर्डिंग बनवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, अवधेश्वर ठाकुर, अजय कुमार सिंह, विनीत प्रसाद सिन्हा, चंद्रमा पांडे, नवल किशोर सिंह, भोगेंद्र नाथ झा, अर्जुन शाही, सुशील मिश्र, राजकुमार सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, कुमार देवेंद्र, सुधाकर ठाकुर,श्यामज्ञानी शाही, जैनेंद्र कुमार मुन्ना, सतीश शर्मा, संजय मिश्रा, रविन्द्र सिंह, राजेश चौधरी, शंभूनाथ प्रसाद, जैनेन्द्र कुमार मुन्ना, हरेंद्र तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, अरूण राय, पवन कुमार, शैलेन्द्र कुमार, राजू मिश्रा, पंकज सिंह समेत समाज के कई लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन