मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विहिप के होली मिलन समारोह का कार्यकर्ताओं ने जमकर लुत्फ उठाया The workers thoroughly enjoyed the Holi Milan function of VHP

लेखक: प्रकाशित:
विहिप के होली मिलन समारोह का कार्यकर्ताओं ने जमकर लुत्फ उठाया The workers thoroughly enjoyed the Holi Milan function of VHP

गम्हरिया : विश्व हिंदू परिषद की ओर से होटल पारस हाइट्स गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से विहिप प्रदेश परियोजना प्रमुख राजू चौधरी, झामुमो केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी व पूर्व झामुमो विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्त्ताओं को होली की शुभकामना देते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व- त्यौहार मनाने की अपील की। इस दौरान फगुआ गीत पर कार्यकर्त्ता जमकर झुमें। साथ ही भगवान श्री राम के नारे लगाए। कार्यकर्त्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अमरजीत, प्रिंस, राजीव, राजेंद्र, आमोद, जसविंदर, अजय, मनीष, मिथिलेश, उमाकांत,  संजय, बुबाई, सुधीर, सबूज, राकेश, सतीश आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन