मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खेरवाल सावंता जाहेरगाड़ समिति की ओर से टायो गेट जाहेरथान में बाहा बोंगा पर्व का भव्य आयोजन, मंत्री रामदास सोरेन समेत कई लोगों ने किया शिरकत Kherwal Sawanta Jahergad Committee organized a grand Baha Bonga festival at Tayo Gate Jaherthan, many people including Minister Ramdas Soren participated

लेखक: प्रकाशित:
खेरवाल सावंता जाहेरगाड़ समिति की ओर से टायो गेट जाहेरथान में बाहा बोंगा पर्व का भव्य आयोजन, मंत्री रामदास सोरेन समेत कई लोगों ने किया शिरकत Kherwal Sawanta Jahergad Committee organized a grand Baha Bonga festival at Tayo Gate Jaherthan, many people including Minister Ramdas Soren participated

गम्हरिया : खेरवाल सांवता जाहेरगार समिति के तत्वावधान में गम्हरिया के कालिकापुर टायो गेट स्थित केन्द्रीय जाहेरथान में बाहा बोंगा पर्व का भव्य आयोजन किया गया। आदिवासी समुदाय की आस्था से जुड़े तीन दिवसीय इस महापर्व के दूसरे दिन नायके बाबा प्रवीण सोरेन को सामाजिक रीति रिवाज से स्वागत कर उसे पूजन स्थल तक लाया गया। तत्पश्चात उन्होंने जाहेरथान में साल वृक्ष के नीचे पारंपरिक रीति रिवाज से प्रकृति की पूजा अर्चना कर सुख, शांति व खुशहाली की कामना की। इस पूजनोत्सव में आसपास के करीब 150 गांवों के हजारों ग्रामीणों समेत दर्जनों गांवों के मांझी बाबा ने शिरकत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के अलावा पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, जिला संयोजक डॉ0 शुभेन्दू महतो, कृष्णा बेसरा, अमृत महतो, डॉ0 राजू सोरेन आदि ने भी  नायके बाबा द्वारा वितरित साल वृक्ष के फूलों को अपने कान पर लगाकर पूजा अर्चना किया।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि अपनी संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ाना समाज का दायित्व है। बाहा पर्व आस्था का प्रतीक है जो समाज को एक सूत्र में बांधकर संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करती है। सोरेन ने लोगों को इस महापर्व की शुभकामना दी। इस मौके पर जाहेरगाड़ समिति के भोमरा बेसरा ने बताया कि इस महापर्व में प्रकृति की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि जाहेरथान में पूजा अर्चना करनेवालों में कोई भेदभाव नहीं होता है। इस मौके पर समिति के सोखेन हेंब्रम, उदय मार्डी, मांझी बाबा मंगल सिंह टुडू, रामदास टुडू, कोंदा बेसरा, हेमन्त मार्डी, प्यारेलाल प्रधान, रामू मुर्मू, शंकर मुखी समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन