मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व की सरकार का जंग हटाया जा रहा, जल्द शुरू होगी 26 हजार शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया The rust of the previous government is being removed, the process of reinstatement of 26 thousand teachers will start soon

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व की सरकार का जंग हटाया जा रहा, जल्द शुरू होगी 26 हजार शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया The rust of the previous government is being removed, the process of reinstatement of 26 thousand teachers will start soon

गम्हरिया : पूर्व की सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में जंग लगा दिया गया था। उस जंग को हटाकर विभाग को अत्याधुनिक किया जा रहा है। आगामी पांच वर्षों में इसका परिणाम राज्य की जनता को देखने को मिलेगा। गम्हरिया में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान उपरोक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि इसके तहत राज्य में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है जिसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई के लिए भी 10 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व की भाजपा सरकार ने करीब 7 हजार स्कूलों को बंद कराने का काम किया ताकि यहां के बच्चे शिक्षा ग्रहण नही कर पाए। लेकिन वर्तमान हेमन्त सोरेन की सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की। करीब 8 हजार से अधिक स्कूलों को टैब प्रदान किया गया है ताकि बच्चों को आधुनिक तरीके से बेहतर शिक्षा प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में आने वाले दिनों में परिवर्तन नजर आएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन