मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद Adityapur police arrested three theft accused, recovered stolen jewellery

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी के गहने बरामद Adityapur police arrested three theft accused, recovered stolen jewellery

आदित्यपुर : विगत दिनों थाना क्षेत्र के मोतीनगर रोड न0-एक स्थित एक घर मे हुए चोरी के मामले में आदित्यपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मानगो गुनमय कॉलोनी निवासी कर्ण सिंह, रांची के चुटिया निवासी अलोक कुमार सोनी और नीमडीह निवासी विष्णु कुमार सोनार शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का आभूषण भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आदित्यपुर मोतीनगर निवासी ऊषा देवी अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने उंक्त घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में गृहस्वामी द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी कर्ण सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में आलोक कुमार सोनी और विष्णु कुमार सोनार ने मदद की थी। तत्पश्चात, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को रांची से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के गहने भी बरामद किए गए।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन