मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

तीन दिवसीय बाहा बोंगा पर्व के प्रथम दिन की गई जाहेरथान की साफ-सफाई Jaherthan was cleaned on the first day of the three-day Baha Bonga festival

लेखक: प्रकाशित:
तीन दिवसीय बाहा बोंगा पर्व के प्रथम दिन की गई जाहेरथान की साफ-सफाई Jaherthan was cleaned on the first day of the three-day Baha Bonga festival

गम्हरिया : खेरवाल सांवता जाहेरगाढ़ समिति टायो गेट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रकृति का पर्व बाहा पर्व मंगलवार से शुरू हुआ। प्रथम दिन सदस्यों द्वारा जाहेरथान में साफ सफाई की गई। इसके पश्चात शाम को समिति के पदाधिकारियों ने आकर्षक विद्युत सज्जा का उद्घाटन किया। बुधवार को बाहा बोंगा का आयोजन होगा, जिसमें गम्हरिया समेत आस-पास के 160 गांव के ग्रामीणों का जुटान होगा। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा माझी के शामिल होने की संभावना है। वहीं गुरूवार को समाज सिंगराय का आयोजन कर तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।इस मौके पर समिति के उदय मार्डी, भोमरा माझी, शंकर मुखी, राम हांसदा, गोम्हा हांसदा, सोनाराम मार्डी, रामसोय सोरेन, भीम हांसदा, मनसा मुर्मू, अमृत महतो समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन